हापुड़, फरवरी 11 -- हापुड़। शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को नवीन मंडी में एक व्यक्ति कुत्तों के हमले से जख्मी हो गया। कुत्ते द्वारा व्यक्ति के मुंह पर हमला किया गया था। घायल युवक ने अस्पताल में उपचार कराया। जिले में कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। जिसके चलते जिले के सरकारी अस्पतालों में रैबीज के इंजेक्शन लगवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को नवीन चंडी में जसरूपनगर निवासी विनोद को कुत्तों ने हमले करके घायल कर दिया। कुत्तों के हमले से उनके मुंह पर चोटें लगी हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ.कपिल गौतम ने बताया कि अस्पताल में रैबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए आने वाले मरीजों का अलग वार्ड बनाया गया है। अस्पताल में रैबीज की वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। सभी मरीजों को रैबीज के इंजेक्शन लगाये जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.