लखीसराय, अप्रैल 26 -- बड़हिया, ए.सं.। प्रखंड के डुमरी गांव में कुत्तों का आतंक इन दिनों लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। गांव स्थित काली मंदिर से सांस्कृतिक मंच के ही बीच छुप कर रहने वाले दो कुत्ते ग्रामीणों के लिए खतरा बन चुके हैं। पिछले एक पखवाड़े में इन कुत्तों ने लगभग दर्जन भर लोगों को काट लिया है। जिससे लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय निवासी सह डुमरी होल्ट के संचालक पंकज कुमार तथा किसान रामजी सिंह ने बताया कि यह दोनों कुत्ते अब तक दर्जन से भी अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कुत्तों के डर से न केवल बच्चे, बल्कि बड़े भी घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। विशेषकर रात के समय राहगीरों में भय व्याप्त है। आतंक फैलाने वाले इन कुत्तों में एक काला रंग का है जिसकी पूंछ कटी हुई है, जबकि दूसरा चितकबरा है। दोनों कुत्तों का उपद्रव ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.