बिजनौर, फरवरी 15 -- अफजलगढ़। कुत्तों ने खेत में काम कर रही पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों प्रशासन से कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। शनिवार को भज्जावाला निवासी विजयपाल सिंह की पत्नी गायत्री अन्य महिलाओं सहित सलावत नगर निवासी हर भजन के खेत में गन्ना छिलाई का काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक खेत में पहुंचे करीब आधा दर्जन कुत्तों का झुण्ड महिलाओं पर हमलावर हो गया। अन्य महिलाओं ने चिल्लाते ही इधर-उधर भाग कर बामुश्किल जान बचाई। इस दौरान गायत्री (45 साल) को कुत्तों ने चारों ओर से घेरकर नोचना शुरू कर दिया तथा काफी देर तक नोचते रहे। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक कुत्ते उसको नोच नोचकर कर बुरी तरह जख्मी कर चुके थे। मौके पर पंहुचे परिजनों ने...