सोनभद्र, जनवरी 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। आवारा कुत्तों की समस्या और रोकथाम के लिए जिले के सभी राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालय में नोडल अधिकारी की तैनाती की जाएगी। महाविद्यालयों को नोडल की तैनाती कर इसका शपथ पत्र विश्वविद्यालय को देना होगा। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी विन्ध्याचल मंडल मीरजापुर ने सभी महाविद्यालयों को इसके लिए पत्र भी जारी किया है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी विन्ध्याचल मंडल ने जिले के सभी 53 राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्य को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से महाविद्यालय में आवारा कुत्तों की समस्या और रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने का निर्देश दिया है। महाविद्यालय में नोडल अधिकारी तैनात कर इसकी सूचना विश्वविद्यालय को देने की बात कही गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.