मेरठ, फरवरी 5 -- सरधना। बुधवार दोपहर मेरठ-करनाल हाईवे पर पौहल्ली गांव के निकट कुत्ते से टकराकर बाइक सड़क पर फिसल गई। इसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार मेरठ के नूर नगर निवासी असद पुत्र अनवर व दानिश पुत्र जमशेद बुधवार को बाइक से पौहल्ली गांव के निकट स्थित महावीर कॉलेज किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान वह जैसे ही मेरठ-करनाल हाईवे पर पौहल्ली के निकट पहुंचे तो बाइक के सामने कुत्ता आ गया जिसको बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों बाइक समेत गिर गए और दूर तक घिसटते हुए गए। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां असद की हालत गंभीर देखते ह...