वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 29 -- एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज परिसर में अब कोई कर्मचारी, चिकित्सक या अधिकारी पालतू जानवर नहीं पाल सकेगा। अगर किसी ने परिसर की नियमों को तोड़ा तो उसके सरकारी आवास का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। यह फरमान हॉस्टल में पहुंचे कुत्ते की वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्राचार्य ने जारी किए हैं। एक कुत्ते के हॉस्टल में पहुंचने के बाद परिसर की पूरी व्यवस्था बदल दी गई। मेडिकल कॉलेज कैम्पस में हजारों की संख्या में चिकित्सक, कर्मचारी, जेआर समेत नर्सिंग स्टाफ के लिए सरकारी आवास बने हैं। कई एकड़ वाले मेडिकल परिसर में अवैध डेयरियां, मुर्गी फार्म संचालित हैं। अब कॉलेज प्रशासन ने आवारा, पालतू जानवरों के सरकारी परिसर में पालने पर सख्ती से रोक लगा दी है। अगर किसी ने पालतू जानवर को पाला तो उसके आवास का आंवटन निरस्त करने का नियम लागू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.