बागपत, फरवरी 6 -- बागपत। जिले में बंदरों व कुत्ते के आतंक से लोग परेशान है। कुत्ते बच्चों को काट कर जख्मी कर रहे हैं। नेथला गांव के ईंट भट्ठे खेल रहे दो वर्षीय बच्चे आजाद को कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया। परिजनों ने घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाया। मध्यप्रदेश के निवाड़ी गांव के निवासी रविंद्र ने बताया कि उसका परिवार ईंट भट्ठे पर मजदुरी का कार्य करता है। सुबह के समय उसके पुत्र आज़ाद को खेलते समय कुत्ते ने चेहरे पर काट लिया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.