फतेहपुर, फरवरी 20 -- फतेहपुर । खागा के कैनाल रोड स्थित एक मैरिज हाल में गुरुवार तड़के चल रहा विवाह समारोह उस समय रणभूमि में बदल गया, जब एक पालतू कुत्ते को लेकर मंडप के नीचे विवाद शुरू हो गया। मामूली सी बात ने ऐसा तूल पकड़ा कि शादी की रस्में थम गईं और बाराती व घराती आमने सामने आ गए। मारपीट में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। आखिर में शादी तोड़ दी गई। रात करीब तीन बजे जयमाल के बाद वैवाहिक रस्मों की तैयारी चल रही थीं। चर्चा रही कि इसी दौरान कन्या पक्ष के साथ आया पालतू कुत्ता मंडप के पास पहुंच गया। उसे हटाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। आरोप प्रत्यारोप के बीच दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लोगों को कमरों में बंद करना पड़ा। अफरा तफरी के बीच हुई मारपीट में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। महिलाएं बचाव के लिए चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.