मिर्जापुर, जनवरी 30 -- ड्रमण्डगंज। लालगंज थाना के बरौधा चौंकी क्षेत्र के बरौधा बाईपास पर बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे बरौधा निवासी गुलाम चन्द मिश्र के घर में घुसकर चोरों ने चोरी करने का असफल कोशिश की, लेकिन वफादार कुत्ते ने अपनी जान की बाजी लगाकर अपने स्वामी का कर्ज उतार दिया। कुत्ते की भौकने की आवाज पर घर सहित आसपास के लोग जाग गए और भाग रहे चार की संख्या में चोरों में एक चोर को दबोच पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीन भागने में सफल रहे। दरअसल, गुलाम चंद्र के घर में किसी की आहट पर उनका पालतू कुत्ता भौंकने लगा, जिस पर चोर अपने को पकड़े जाने के भय से कुत्ते को दबोच लिया। अचानक कुत्ते का भौकना बंद होने पर परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहम उठे। कमरे से बाहर निकले तो किसी के मौजूदगी की सहसास पर शोर मचाना शुरू किया l इसपर आसपास के लोग भी दौड़ पड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.