हिन्दुस्तान टीम, जुलाई 17 -- यूपी में संतकबीरनगर जिले के बखिरा क्षेत्र के तिघरा ब्लॉक के पास बुधवार की शाम सवा छह बजे रंजिश में कुछ मनबढ़ों ने प्रधान के बेटे को गोली मार दी। गोली प्रधान के बेटे के दाहिने हाथ की हथेली में लगी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर एसओ और चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी मेंहदावल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार ब्लॉक बघौली ग्राम तिघरा के पास बुधवार की शाम करीब 18:10 बजे करैली के प्रधान विद्याधर यादव के 24 वर्षीय बेटे देवेंद्र यादव को कुछ लोगों ने रंजिश में गोली मार दिया। गोली देवेंद्र यादव के दाहिने हाथ की हथेली में लगी है और छूते हुए आर-पार हो गई है। गाल पर भी चोट के निशान है। घटना के बाद आस-पास...