नोएडा, अगस्त 24 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-2 सोसाइटी में लावारिस कुत्ते को खुले में खाना खिलाने से रोकने पर विवाद हो गया। महिला ने ऐसा करने से रोकने पर व्यक्ति के साथ बदसलूकी की। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। सोसाइटी के सी टावर में रहने वाली महिला को दुष्यंत ने खुले में खाना खिलाने के लिए मना किया। इस पर महिला ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। वहीं, रविवार को पुलिस चौकी पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग भी की। दुष्यंत ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे वह अपनी गाड़ी को खड़ी कर रहे थे, तभी अचानक एक महिला खुले में लावारिस कुत्ते को खाना खिला रही थी। उन्होंने महिला को ऐसा करने से मना किया। इसके बाद महिला द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने रविवार को पुलिस ...