बरेली, जनवरी 15 -- मीरगंज/ फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। जंगल से आए कुत्ते ने मंदिर के पास खिचड़ी खाने पहुंचे लोगों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने पांच लोगों को घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम बच्ची को जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल से बच्ची को हायर स्टेशन रेफर कर दिया। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव मनकरी के मंदिर में गुरुवार सुबह खिचड़ी का वितरण हो रहा था। ग्रामीण और बच्चे खिचड़ी खाने मंदिर पर पहुंचे। सुबह 10.00 बजे अचानक जंगल की ओर से एक कुत्ता पहुंचा और बच्चों पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में कपिल पुत्र जयवीर, प्रज्ञा पुत्री हरिद्वारी लाल, अभि एवं बुजुर्ग भोलेराम घायल हो गए। कुत्ते के हमले में दो वर्षीय लक्ष्मी पुत्री नन्हे लाल जमीन पर गिर गई। कुत्ते ने उसके सिर को नुकीले दांतों से फाड़ दिया। जिससे लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो ग...