धनबाद, फरवरी 2 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता कुत्ते के लिए दुकानदार से बिस्कुट मांगा तो पिता और पुत्र ने मिल कर पीट दिया। पिछले एक सप्ताह से भुक्तभोगी न्यू मटकुरिया भूली मोड़ निवासी राजहंसी सिंह एक अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को उन्होंने मामले की शिकायत धनबाद थाना में की। पुलिस को दिए आवेदन में राजहंसी सिंह ने बताया कि वह 23 जनवरी को अपने भतीजा यशराज सिंह के साथ सरस्वती पूजा घूमने निकले थे। रास्ते में पाल नगर बिनोद बिहार चौक के पास राशन दुकान से उन्होंने कुत्ते के लिए बिस्कुट मांगा। दुकानदार प्रमोद कुमार चौहान और उसके पिता विक्रम चौहान इसी बात पर उन्हें उल्टा-सीधा बोलने लगे। कहा कि तुम्हारा 120 रुपए बकाया है। उन्होंने कहा कि रुपए बकाया नहीं है। इस पर विक्रम की पत्नी एक रॉड ले आई और रॉड से मारकर सिर फोड़ दिया। कनपटी, कान और जबड़े में भी गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.