हाजीपुर, अक्टूबर 4 -- राघोपुर । संवाद सूत्र जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ावनपुर बरारी गांव में बुधवार की देर शाम कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडे से हमलाकर कर दिया। इस दौरान एक वृद्ध की मारपीटकर हत्या कर दी गई। मृत व्यक्ति की पहचान जुड़ावनपुर बरारी गांव निवासी सिगदेव राय के 65 वर्षीय पुत्र जयमंगल राय के रूप में हुई। मारपीट की सूचना मिलते ही जुड़ावनपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वृद्ध को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल के बाद चानो देवी, रजनी देवी, किरण देवी तीन महिलाओं को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद न्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.