मुरादाबाद, जनवरी 8 -- शहर से गांव तक कुत्तों के काटने के करीब दो सौ से ज्यादा मामले रोज आ रहे हैं। नवंबर से अब तक 10 हजार एंटी रैबीज इंजेक्शन की खपत कुत्ते काटने में हो चुकी है। एक इंजेक्शन की कीमत 600 रुपए है। इस तरह अंदाजा लगा लें कि कितना बजट कुत्तों के काटने के इलाज पर खर्च हो रहा है। शहर की सड़कों पर कुत्तों के झुंड लगातार हमलावर हो रहे हैं। ठाकुरद्वारा, मूढ़ापांडे, छजलैट, कांठ कोई ग्रामीण क्षेत्र इससे अछूता नहीं है। जिला अस्पताल में एक दिन में कभी कभी 250 लोगों तक को इन्जेक्शन लग जाते हैं। एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगातार आपूर्ति किए जाते हैं पर अक्सर कम पड़ जाते हैं।आवास विकास, दीन दयाल नगर, नवीन नगर, करूला, जयंतीपुर, लाइनपार, मालवीय नगर, बुद्धि विहार, कटघर मकबरा, ईदगाह समेत तमाम मोहल्ले में कुत्तों के हमले से तमाम लोग घायल हो चुके है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.