मैनपुरी, जुलाई 7 -- मैनपुरी। शहर के कुत्ते हमलावर हो चुके हैं। सुबह-शाम ये कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। रविवार को अलग-अलग स्थानों पर आवारा कुत्तों ने आठ लोगों पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमलों से घायल होकर इमरजेंसी पहुंचे लोगों को उपचार दिया गया। डॉक्टर्स ने इस बात का अलर्ट जारी किया है कि बरसात के मौसम में कुत्ते और बंदर भूख के चलते चिड़चिड़े हो जाते हैं और लोगों पर हमला कर देते हैं, इनसे बचकर रहें। रविवार को ही नहीं बल्कि मैनपुरी में हर रोज सौ से अधिक लोग एंटी रैबीज और एंटी वेनम इंजेक्शन लगवाने जिला चिकित्सालय पहुंच रहे हैं। रविवार को शहर निवासी 21 वर्षीय मनीष कुमार को आवारा कुत्ते ने काट लिया तो वह जिला चिकित्सालय पहुंचा और इंजेक्शन लगवाया। शहर के देवपुरा निवासी 10 वर्षीय मानवी पुत्री सुरेश सिंह पर कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.