हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 19 -- आगरा में एक अजीब मामला देखने को मिली। विवाद के बीच एक आरोपी ने अन्य शख्स का अंगूठा चबाकर हाथ से अलग कर दिया। उसने पीड़ित के पिता को भी पीटा और विवाद केवल एक कुत्ते को हटाने की बात से शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला बावन टूला में पानी भरने के दौरान रास्ते से कुत्ता हटाने की कहने पर दबंगों ने युवक का अंगूठा चबा डाला। उसका अंगूठा हाथ से अलग हो गया। बचाने आए उसके पिता को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दोनों घायलों का आगरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आगरा में थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला बावन टूला निवासी अमित कुमार ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह उसका छोटा भाई अरविंद घर के बाहर लगे नल से पानी भर रहा था। आरोप है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.