आगरा, जनवरी 13 -- गंजडुंडवारा क्षेत्र के जयधर गांव में आवारा कुत्ता ने पांच वर्षीय बालिका को काट लिया। बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक पांच वर्षीय इंदुलता पुत्री भगवान सिंह निवासी जयधर गंजडुंडवारा दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर के बाहर खेल रही थी, तभी उसे आवारा कुत्ते ने काट लिया। परिजन बालिका को उपचार के लिए गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने पर बालिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बालिका का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। युवा पखवाड़े में दूसरे दिन हुई मेहंदी प्रतियोगिता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई पटियाली ने युवा पखवाड़ा के तहत दूसरे दिन मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित कराई। प्रतियोगिता तहसील संयोजक अंबुज द्विवेदी के नेतृत्व में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.