मेरठ, मई 10 -- मोदीपुरम। थाना पल्लवपुरम क्षेत्र अंतर्गत फेस टू कॉलोनी में कुत्ते को घुमाने को लेकर हुए विवाद में दंपति पर हुए हमले के मामले मे थाना पल्लवपुरम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पल्लवपुरम फेज-दो स्थित एस-202 निवासी आरती पत्नी डा. वैभव राणा ने बताया कि सात मई की शाम को वह अपने परिजनों के साथ घर पर थी। पड़ोसी तुलिका मिश्रा अपनी बेटी के साथ प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते को उनके घर के बाहर घुमा रही थीं। आरती ने मां-बेटी से घर के बाहर कुत्ता घुमाने का से मना किया। आरोप है कि मां-बेटी ने गाली गलौज करने के साथ मारपीट करने लगी। तुलिका का बेटा वेदांत मिश्रा अपनी कार से चार, पांच लोगों को लेकर मौके पर पहुंचा और आरती के साथ जमकर मारपीट कर दी। पत्नी को बचाने डा. वैभव राणा घर के बाहर निकले तो हमलावरों ने उन पर भी धारदार हथियार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.