मथुरा, जनवरी 4 -- थाना क्षेत्र के गांव नगला श्याम में एक कुत्ता ने बवाल करा दिया। दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इससे गर्भवती महिला समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले जांच कर रही है। शनिवार शाम गांव के ही बहोरन उर्फ बंगाली व प्रेमपाल खेत से आ रहे थे। बताते हैं कि तभी रास्ते में राजेंद्र के घर के सामने खड़े कुत्ते ने दोनों पर भौंकना शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों ने हाथ में लगा फावड़ा कुत्ते में मार दिया, इससे कुत्ता भौंकता हुआ राजेन्द्र के घर में घुस गया। तभी घर में बैठे राजेन्द्र के बेटे शिवा ने कुत्ते को मारने का विरोध किया तो शिवा के साथ दोनों ने मारपीट कर दी। उसे बचाने आये भाई जयंत के साथ भी मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने राजेंद्र के परिवार में जो मिला उसे ही पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान सात माह की गर्भवती संजू प...