पूर्णिया, फरवरी 21 -- रूपौली, एक संवाददाता। कुत्ते की झुंड की चपेट में आने से एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक बालक नाथपुर पंचायत के फुलकिया गांव निवासी जवाहर कुमार का आठ वर्षीय पुत्र करण कुमार था। मृतक के दादा हीरा लाल मंडल ने बताया कि बच्चा घर से बासा पर गया। वही पांच से छह की संख्या में कुत्ता का झुंड उसपर टूट पड़ा। इसी दौरान कुत्ते ने उसके गला में काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घायल बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.