मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि चोरों ने कुतुबपुर के जंगल में आधा दर्जन से अधिक नलकूपों में कुंबल कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। किसानों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। मीरापुर क्षेत्र में नलकूपों पर चोरी की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोर लगातार किसानों के नलकूपों को निशाना बना रहे है। मंगलवार की रात्रि में चोरों ने कुतुबपुर निवासी किसान धीर सिंह पुत्र जय सिंह ,वकील पुत्र शौकत ,आमिर पुत्र इस्माईल, मिन्टू पुत्र रामपाल, रजनीश पुत्र राजपाल,विकास पुत्र ऋषि पाल ,सत्तार पुत्र शब्बीर की सोहंजनी मार्ग पर स्थित नलकूपों पर बने कमरें की दीवारों में कुम्बल करके तथा वहाँ लगे ताले तोड़कर वहां से केबिल,स्टार्टर,मोटर, तेल व खेतो में करने के लिए रखी गयी दवाई, चोरी कर ली।चोरों ने कुछ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.