मुंगेर, फरवरी 5 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की दो पंचायतों में पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी हो गई है। कल शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सात मतदान केन्द्रों पर कुल 4716 महिला एवं पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गुरुवार को शाम में ही मतदानकर्मी अपने-अपने मतदान केन्द्र पर पहुंच जाएंगे। जानकारी के अनुसार कुतलूपुर में जहां चार मतदान केन्द्रों पर 2736 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, वहीं श्रीमतपुर में 3 मतदान केन्द्रों पर 1980 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर 28 कर्मियों को चुनाव में लगाया जाएगा। जबकि सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षाबल को तैनात किया जाएगा। कुतलूपुर में अध्यक्ष पद के लिये दो उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि प्रबंधकारिणी के लिये सामान्य वर्ग के 3 पदों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.