मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुढ़नी दुष्कर्म कांड के आरोपित रोहित कुमार के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल करने से पहले केस डायरी में दर्ज साक्ष्यों के कानूनी पहलू की शुक्रवार को समीक्षा की गई। समीक्षा में एसएसपी, जिला अभियोजन पदाधिकारी, विशेष लोक अभियोजक व मामले की आईओ शामिल हुए। विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) राजीव रंजन राजू ने बताया कि केस डायरी और विशेष कोर्ट में दाखिल की जाने वाली चार्जशीट की कानूनी रूप से समीक्षा की गई। इसका उद्देश्य आरोपित के विरुद्ध साक्ष्यों को ठोस तरीके से विशेष कोर्ट के समक्ष पेश करना है। आरोपित रोहित की कोर्ट में हुई पेशी : जेल में बंद मामले के आरोपित रोहित कुमार की शुक्रवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-तीन में पेशी हुई। विशेष कोर्ट ने उसकी न्यायिक हिरासत की अवधि 25 जून तक बढ़ा दी है। पुलिस इस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.