मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- कुढ़नी। थाना के सामने गुदरी बाजार के वार्ड 7, 8, 9 में जलजमाव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब दो से तीन फीट तक पानी लगा हुआ है। इस कारण लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। अरविंद वर्मा, मुकुंद माधव, मुकेश पासवान, अंजनी, मोनू, लक्ष्मण, गंगेश्वर शरण झगड़ू, अर्जुन, अमोद साह, जोगिंद्र, कन्हाई आदि ने बताया कि थाने के पास पुलिया बंद है, जिस कारण वार्डों में पानी लग जाता है। ग्रामीणों ने सीओ को फोन पर मामले से अवगत कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.