लोहरदगा, अगस्त 14 -- कुडू , प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कुडू में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत भारती और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सरजू साहू के नेतृत्व में सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने यात्रा की शुरुआत नावाटोली वीर शिवाजी चौक स्थित छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। इसके बाद भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे आदि नारे के साथ बरवाटोली, पंडरा भ्रमण के बाद यात्रा कुडू नीचे स्टैंड, इन्दिरा गांधी चौक, मस्जिद मोड़, ब्लॉक मोड़ होते हुए टाटी तक गई जहां कारगिल शहीद विश्राम टाना भगत के प्रतिमा के साफ सफाई और मल्यार्पण के बाद वहां से लौटकर कुडू बस स्टैंड पहुंचकर वीर बुद्धू भगत के प्रतिमा में माल्यार्पण के बाद सभा यात्रा में परिवर्तित हो गई। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.