लोहरदगा, सितम्बर 26 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखण्ड में एक सौ वर्षों से दुर्गा पूजा हो रही है। दुर्गाबाड़ी पूजा समिति इस साल स्थापना स्वर्ण जयंती भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनायेगी। कुडू में दुर्गा पूजा का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। वर्ष 1925 में सर्वप्रथम कुडू निवासी अवध बिहारी साहू के गौशाला में राजमिस्त्री रामधन राम ने माता दुर्गा की प्रतिमा बनाई थी। ब्रिटिश हुकूमत के डर से गांव के कुछ लोगो ने प्रतिमा को शारदीय नवरात्र षष्ठी की रात्रि में बाजार ताड़ देवी मंडप में लाकर रखा था। गोली के पंडित ठाकुर दत्त पाठक ने प्रतिमा स्थापना कर दशमी तक पूजा पाठ कराया था। विजयादशमी के दिन गांव के लोग अंग्रेजों के भय से गुपचुप ढंग से बिना किसी शोभायात्रा के बाजारटांड़ तालाब में प्रतिमा विषर्जन किया था। यह सिलसिला 1925 से 1939 तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.