लखनऊ, नवम्बर 4 -- मां गोमती की नित्य आरती के 21 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को कुड़िया घाट पर भव्य देव दीपावली मनायी गयी। कुड़िया घाट पर 2100 दीपकों को प्रज्ज्वलित किया गया। जय श्रीराम, ओम, स्वस्तिक जैसी आकृतियों को दीपकों के माध्यम से जगमग किया गया। दीपकों की रोशनी में कुड़िया घाट जगमगा उठा। कार्यक्रम की शुभारंभ कपिश्वर वैदिक गुरुकुल के बच्चों ने वेद पाठ से किया। राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने भी दीपकों को जलाया। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपने का संकल्प दिलाया। डॉ शर्मा ने स्वदेशी ब्रांड एंबेसडर के रूप में लक्ष्मीकांत पांडेय, डॉ विवेक तांगड़ी, ज्ञान किशोर श्रीवास्तव, रिद्धि किशोर गौड़, कृष्णानंद राय को सम्मानित किया। इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, क्षेत्रीय पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.