रांची, अक्टूबर 3 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के जादूर अखड़ा भवन दिउड़ी में संपूर्ण आदिवासी समाज और पंच परगना क्षेत्र के ग्रामीणों की बैठक की ललिन सिंह मुंडा की शुक्रवार को हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कुड़मी/महतो समुदाय द्वारा आदिवासी सूची में शामिल होने की मांग का विरोध करना था। इसके लिए 31 अक्तूबर को बुंडू में जनाक्रोश रैली निकाली जाएगी। इसमें संपूर्ण आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे। उपाध्यक्ष सिदाम सिंह मुंडा ने कहा कि कुड़मी समाज की आदिवासी सूची में शामिल होने की मांग उचित नहीं है। उन्होंने इस मांग को असंवैधानिक बताया, जिसके कारण आदिवासी समाज में आक्रोश है। डॉ लखीन्द्र मुंडा ने भी आक्रोश रैली में बड़ी भीड़ जुटने की बात कही। वहीं कार्यक्रम का संचालन सिदाम सिंह मुंडा ने किया। बैठक में लोहरा समाज, पुराण समाज और उरांव समाज समेत विभिन्न आदि...