धनबाद, जनवरी 14 -- धनबाद, वरीय संवाददाता कुड़मी एंप्लाइज एंड सेल्फ एंप्लाइज ट्रस्ट की ओर से आठ लेन, बाइपास हीरक रोड स्थित गीता रानी मैरिज हॉल में परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुड़मी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी लोगों से समाज की मजबूती के लिए सहयोग करने के साथ हर एक स्तर से योगदान देने की बात कही। इसके अलावा कुड़मी समाज का शहर में एक भवन निर्माण करने का जोर दिया गया। ट्रस्ट के सदस्य सह जेएलकेएम नेता शक्तिनाथ महतो ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है कि आने वाले दिनों में कुर्मी समाज को शैक्षणिक, आर्थिक, राजनीतिक व सांस्कृतिक रूप से मजबूत हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अरुण कुमार महतो व संचालन संतोष महतो, अशोक महतो ने किया। मौके पर गोपाल महतो, राकेश महतो, सुमन महतो, गणेश महतो, प्रकाश महतो, अरविंद महतो, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.