रामगढ़, सितम्बर 22 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। छावनी परिषद रामगढ़ शहर के वार्ड पांच स्थित छोटकी मुरार्म में रविवार को आदिवासी संगठन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्ष माणिक सुभाष मुंडा और संचालन शशि करमाली ने किया। इस दौरान कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने की मांग का जोरदार विरोध किया गया। इसे लेकर 24 सितंबर को शहर में विशाल विरोध मार्च निकालने का निर्णय हुआ। इसके तहत हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग सिदो - कान्हो मैदान जुटेंगे। यहां से जुलूस की शक्ल में सभी उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे। अस्तित्व बचाने के लिए आदिवासी समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर शामिल होने का आह्वान किया गया। विरोध मार्च सिदो - कान्हो मैदान से जिला समाहरणालय तक निकलेगा। इससे पूर्व 22 सितंबर को शहर के विभिन्न स्थानों पर बाइक रैली निकालने का निर्णय लिया गया। मौके पर आदिवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.