रांची, फरवरी 8 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। कुड़मी अधिकार महारैली की तैयारी को लेकर आरटीसी इंटर कॉलेज, दड़दाग में रणधीर कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हक और अधिकार की मांग को लेकर एक मार्च को रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित होने वाली कुड़मी अधिकार महारैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने समाज के लोगों से अपनी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज की विभिन्न मांगों का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि महारैली की सफलता के लिए गांवों में कमेटियां गठित की जा रही है। प्रत्येक गांव में बैठकें आयोजित कर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मौके पर अंजीत महतो, अलखनाथ महतो,...