रांची, अगस्त 29 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को कुटे में पुलिस द्वारा एचईसी विस्थापितों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी का एचईसी विस्थापितों ने घोर विरोध करते हुए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। घटना को लेकर शुक्रवार को नगड़ी के कुटे में एचईसी विस्थापितों की बैठक की गई। इस दौरान झारखंड विस्थापित जनकल्याण समिति के अध्यक्ष कुणाल शाहदेव ने बताया कि झारखंड विधानसभा से काफी दूरी पर कुटे के तीन सीमानी चौक स्थित विस्थापित मार्केट के पास झारखंड विस्थापित जनकल्याण समिति के तत्वावधान में एचईसी विस्थापित शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए मानव शृंखला बना रहे थे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने जबरदस्ती विस्थापितों पर लाठीचार्ज चार्ज शुरू कर उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया गया और जबरन झारखंड जनकल्याण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.