कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर। प्रज्ञा परिवार सेवा संस्थान ने आईएमए के जरिए श्यामनगर पुल के समानांतर स्थित ग्रीनबेल्ट में रक्तदान कैंप लगाया। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रज्ञा परिवार कुटुंब प्रबोधन के तहत यह कैंप लगाया ताकि प्रज्ञा परिवार के किसी सदस्य को खून की जरूरत पड़े तो तत्काल मुहैया कराया जा सके। इस मौके पर 80 यूनिट रक्तदान किया गया। यहां रामचंद्र गुप्त, आरपी लाल, विभाग संघ चालक श्यामबाबू गुप्त, विनोद शंकर दीक्षित, सुरेश चंद्र जोशी सहित कई लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...