एटा, फरवरी 15 -- एटा, रविवार को शहर के सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आरएसएस के अनुषांगिक संगठन कुटुंब प्रबोधन द्वारा सप्तशक्ति संगम सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षा, सेवा, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, युवा जागरण, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी सात शक्तियों का संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि डॉ. मंजरी कुमारी ने कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है। जब सभी शक्तियां समन्वय एवं सहयोग की भावना से कार्य करें। उन्होंने भारत की महिलाओं के चरित्र का वर्णन कर देश भक्ति से उत्प्रोत उनके ऐतिहासिक त्याग और बलिदान का वर्णन करके सभी को प्रेरित किया। मुख्य वक्ता रश्मि उपाध्याय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कुटुंब केवल रक्त संबंधों का समूह नहीं, बल्कि संस्कारों, मूल्यों और उत्तरदायित्वों का जीवंत केंद्र है। कार्यक्रम की अध...