औरंगाबाद, जुलाई 4 -- कुटुंबा का रेफरल अस्पताल कर्मियों की भारी कमी से जूझ रहा है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। अस्पताल में 214 स्वीकृत पदों में से 130 खाली हैं। केवल 84 कर्मी कार्यरत हैं। डॉक्टर, फार्मासिस्ट और एएनएम जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कर्मियों की भारी कमी है। फार्मासिस्ट, परिधापक, स्वच्छता निरीक्षक, मलेरिया निरीक्षक, महिला स्वास्थ्य परिदर्शिका, प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक, चालक, कंप्यूटर रंगणक, शल्य कक्ष सहायक, एक्स-रे टेक्निशियन, भंडारपाल, प्रयोगशाला प्रावैधिक और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 44 पद पूरी तरह रिक्त हैं। इससे अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है। चिकित्सकों की स्थिति भी चिंताजनक है। 27 चिकित्सा पदाधिकारी के पदों में से केवल दो डॉक्टर कार्यरत हैं। 25 पद खाली हैं। आयुष चिकित्सकों के सात पद भरे हैं लेकिन दंत चिकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.