औरंगाबाद, दिसम्बर 17 -- कुटुंबा प्रखंड परिसर में बुधवार को किसानों के बीच जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण सह किसान गोष्ठी का शुभारंभ प्रखंड कार्यालय में विधिवत दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिसमें प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, बीडीओ प्रियांशु बसु, कृषि विशेषज्ञ डॉ. अनूप चौबे, बीएओ दीपक कुमार, कृषि समन्वयक, आत्मा अध्यक्ष ब्रजकिशोर मेहता, 20 सूत्री अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता, किसान सलाहकार एवं बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। बीएओ ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं, अनुदान आधारित बीज वितरण, उन्नत किस्म के गेहूं, चना, मसूर और सरसों के बीज, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और किसान सम्मान निधि से जुड़ी जानकारी दी। डॉ. अनूप चौबे ने रबी फसलों में समय पर बुआई, लाइन सोइंग, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग...