औरंगाबाद, नवम्बर 16 -- कुटुंबा विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों ने कई राजनीतिक संकेत साफ कर दिए हैं। पूर्व विधायक और हिंदुस्तानी मोर्चा सेक्युलर प्रत्याशी ललन राम ने 84727 वोट प्राप्त कर बड़ी जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार 63202 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दोनों के बीच 21525 वोटों का अंतर कांग्रेस की चुनावी रणनीति की कमजोरियों को उजागर करता है। आंकड़ों से स्पष्ट है कि ललन राम को स्थानीय होने और जातीय समीकरणों का सीधा फायदा मिला। उन्होंने हर वर्ग के मत में सेंध लगाई। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रदेश अध्यक्ष होते हुए भी बूथ स्तर पर अपेक्षित पकड़ नहीं बना सके। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी श्यामबली राम ने 6065 वोट और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी राम जनम राम ने 6022 वोट, कुल 12 हजार से अधिक वोट काटे। बीएसपी, आजेएलप...