औरंगाबाद, नवम्बर 2 -- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र में विशेष मतदान केंद्रों की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। प्रखंड में दो आदर्श, सात पिंक और एक युवा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। यह जानकारी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ ने दी। उन्होंने बताया कि बूथ संख्या 180 मिडिल स्कूल अंबा, पूर्वी भाग और बूथ संख्या 181 मिडिल स्कूल अंबा, पश्चिमी भाग को आदर्श मतदान केंद्र घोषित किया गया है। इन केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं बूथ संख्या 175 मिडिल स्कूल चिल्हकी अंबा, उत्तरी भाग और बूथ संख्या 176 मिडिल स्कूल चिल्हकी अंबा, दक्षिणी भाग को पीडब्ल्यूडीएस मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा प्रखंड में सात पिंक बूथ भी बनाए जाएंगे। इनमें ...