औरंगाबाद, जनवरी 24 -- कुटुंबा पूर्वी मंडल के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों का गठन कर दिया गया है। इसकी घोषणा करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर पुनः मंजू सोनी को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि किसान मोर्चा के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष बैजनाथ शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो खुर्शीद रंगसाज और अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सोनू पासवान बनाए गए हैं। व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक कंचन गुप्ता, मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के पंकज चौधरी, महादलित प्रकोष्ठ के गोविंद भुइयां, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के शिवशंकर पासवान और सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक अरविंद सिंह बनाए गए हैं। वहीं मंडल कमिटी में अजित सिंह और मृत्युंजय कुमार को उपाध्यक्ष तथा बसंत कुमार गुप्ता और रिसियप ...