औरंगाबाद, जनवरी 31 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के तहत हरिहरगंज थाना क्षेत्र से मोबाइल छिनतई के मामले में लादिवादी निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि शुक्रवार को बसडीहा गांव की खुशबू कुमारी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि गांव के समीप से गुजरने वाली सड़क पर उसका मोबाइल छीन लिया गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और 8 घंटे के भीतर ही कांड का उद्वेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में पुलिस की तेज़ और प्रभावी कार्रवाई को लेकर संतोष व्यक्त किया जा रहा है। खड़ी बस में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.