औरंगाबाद, सितम्बर 9 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के तहत विभिन्न कांडों में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मो. इमरान अली ने बताया कि एक कांड में फरार चल रहे अभियुक्त मोजाहिदा गांव के रामाशीष दुसाध को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह एक दूसरे कांड में नामजद और फरार अभियुक्त रोहतास जिला के नटवार थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी सरोज मिश्रा को भी पकड़ा गया। इसके अलावा, कुटुंबा थाना क्षेत्र के हनेया गांव निवासी और कांड में वांछित अमित कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.