औरंगाबाद, फरवरी 2 -- कुटुंबा थाना परिसर में मंगलवार को एसपी का जनता दरबार आयोजित होगा, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। यह जानकारी थानाध्यक्ष इमरान आलम ने दी। उन्होंने बताया कि जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोग अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याएं सीधे एसपी के समक्ष रख सकेंगे। प्राप्त शिकायतों की मौके पर ही सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे, ताकि मामलों का शीघ्र और प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित हो सके। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याएं लिखित रूप में लेकर थाना पहुंचें, जिससे उनका समयबद्ध समाधान किया जा सके। जनता दरबार का उद्देश्य पुलिस और आम नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करना तथा जनसमस्याओं का पारदर्शी और त्वरित निपटारा करना है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.