औरंगाबाद, नवम्बर 27 -- वन विभाग ने कुटुंबा और नवीनगर प्रखंड के कई गांवों में संचालित अवैध आरा मिलों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त और सील कर दिया। यह अभियान वनों के क्षेत्र पदाधिकारी महाराजगंज अविनाश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई में वनपाल निरंजन कुमार और विकास कुमार, साथ ही वनरक्षी राजू कुमार, मिथिलेश कुमार, सूरज कुमार, प्रशांत कुमार, संतोष कुमार और मांडवी कुमारी शामिल रहे। मिली जानकारी के अनुसार संडा गांव में राहुल शर्मा और प्रमोद शर्मा की आरा मिल, रामनगर में गया शर्मा की मिल, खपरमंडा बेला में कन्हाई शर्मा और मोहन शर्मा की मिल, बड़ेम में उपेंद्र सिंह की मिल, टंडवा में बसंत मेहता की मिल तथा तिवारीडीह में एक अन्य मिल को सील किया गया। विभागीय टीम के पहुंचते ही अवैध मिल संचालकों के बीच हड़कंप मच गया। पूछताछ के दौरान किसी भी संच...