शामली, फरवरी 12 -- शहर के गांधी चौक स्थित श्रीकृष्ण (कुटी) मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर मंदिर की प्रबंध समिति को गैरकानूनी रूप से हटाने का आरोप लगाया है। समिति ने मामले में हस्तक्षेप कर समाधान कराने की मांग की है। गुरूवार को दिए पत्र में बताया गया है कि बड़ा बाजार गांधी चौक स्थित कुटीवाला मंदिर एक प्राचीन मंदिर है, जिसका प्रबंधन रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटीज सहारनपुर में पंजीकृत श्रीकृष्ण (कुटी) मंदिर प्रबंध समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति के अनुसार मंदिर से संबंधित संपत्तियों का कर भी नियमित रूप से नगरपालिका में जमा कराया जा रहा है।आरोप है कि नगरपालिका परिषद शामली के अधिशासी अधिकारी द्वारा बिना किसी न्यायिक प्रक्रिया के कुटीवाला मंदिर पर प्रबंधक के रूप में पीर बाबा शेरनाथ का नाम दर्ज कर दिया गया, जो पास ...