हजारीबाग, जनवरी 13 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के रानीचुआं पंचायत स्थित कुटमा खेल मैदान में सोहराय पर्व धूमधाम से मनाया गया। समारोह का संचालन बाबूलाल मुर्मू ने किया। बाबूलाल मुर्मू ने बताया कि सोहराय पर्व आदिवासी संस्कृति व परंपरा का प्रतीक है। सोहराय पर्व में पशुओं का सम्मान, कृषि की समृद्धि के लिए प्रार्थना और देवी-देवताओं को धन्यवाद देना है। यह पर्व जीवन,उर्वरता और प्रकृति के चक्र को दर्शाता है। यह पूरी तरह से पशु-प्रकृति-कृषि पर केंद्रित है। सोहराय में जीतपुर, कुटमा, कुरहरिया ,पिपरा, बसरिया टोला गांवों के महिला पुरुषों ने पारंपरिक भेष भूषा में ढोल, मांदर के साथ नाच गाकर पर्व का आनंद लिया। सोहराय पर्व समारोह में धनी मुर्मू, मुन्ना सोरेन,करियातपुर के धनंजय कुमार,अशोक हंसदा,बाबूलाल मुर्मू, सुरेश टुडू, बासो मुर्मू, जगलाल हंसदा,हीरालाल हंसदा,...