औरंगाबाद, दिसम्बर 31 -- रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में उत्तर कोयल नहर को चालू कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे किसान मजदूर मोर्चा के सदस्यों ने कुटकू डैम पर धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी जताई। किसान मजदूर मोर्चा मगध के बैनर तले गठित टीम ने उत्तर कोयल नहर परियोजना के कुटकू डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण में शामिल लड्डू खां, तुलसी यादव, सिद्धी यादव, शिवनन्दन यादव, चंद्रशेखर यादव और संतोष गिरी सहित किसानों ने बताया कि निर्माण कार्य तेज गति से चलने के दावे किए जा रहे थे लेकिन स्थल पर स्थिति इसके विपरीत पाई गई। डैम पर केवल चार फाटक अलग रखे गए थे, जबकि शेष कार्य यथावत था। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने शीघ्र फाटक लगाकर नहर में पानी प्रवाहित करने की मांग की। किसानों ने...