रांची, अप्रैल 7 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की पुरान आदिवासी सरना समिति द्वारा आयोजित कुजियाम्बा में सरहुल महोत्सव सोमवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सरना स्थल में मरांग देवता की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पहल्लाद पहान, शिशुपाल पहान और मनोहर पहान ने अच्छी बारिश, सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महोत्सव में आदिवासी परंपरा पर आधारित नृत्य और गीत के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। जिससे महोत्सव और भी आकर्षक बन गया। पारंपरिक नाच-गान से लोग ओत-प्रोत थे। इस दौरान आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए अतिथियों ने अपने परंपरा, रीति-रिवाज और संस्कृति को बचाने का संदेश दिया। महोत्सव में मुख्य रूप से अड़की थाना प्रभारी प्रवीण तिवारी, तमाड़ राजा महेंद्रनाथ साहदेव, पुरान जाति केंद्रीय समिति अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.