अररिया, जुलाई 12 -- पलासी (ए.सं)। प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल पलासी में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रेक्षक, आरओ व एआरओ ने संयुक्त रूप से विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया। आरओ सह बीडीओ ने बताया कि कुजरी पंचायत से पंसस पद पर सफुरा खातून विजय घोषित हुई। उन्होंने अपने निकततम प्रतिद्वंदी अशफ़ाक़ को 1070 मतों से पराजित किया। सफुरा खातून को 1788 मत हासिल हुई जबकि अशफाक को 718 मत मिले। कनखुदिया पंचायत में सरपंच पद पर वीरेंद्र प्रसाद साह विजयी घोषित किये गये। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रामानंद चौधरी को 1432 मतों से हराया। सोहंदर वार्ड नंबर 02 से काला देवी ने संतोल देवी को 08 मतों से पराजित किया। कला देवी को 145 मत प्राप्त हुए। इस अवसर पर चुनाव प्रेक्षक डॉ सतीश कुमार, आरओ सह बीडीओ आदित्य प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.