लोहरदगा, अप्रैल 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर प्रखंड के हेंदलासो-कुजरा, हेसल, होंदगा, निनी और कुरसे की सामूहिक श्रीरामनवमी शोभायात्रा सह मेला का भव्य आयोजन भोक्ता बागीचा में हुआ। शोभायात्रा का जगह-जगह पर स्वागत हुआ। हिरही गांव में अंजुमन इस्लामिया के ओहदेदारों और मुस्लिम समाज के लोगों ने सांप्रदायिक सदभाव और भाईचारे का संदेश देते हुए शोभायात्रा का स्वागत किया। स्वागत करनेवालों में निजाम अंसारी, हफीजुल अंसारी, अमान अंसारी, हाशिम अंसारी, इजाज अंसारी आदि शामिल थे। भोक्ता बागीचा मेला टांड में श्रीरामनवमी के अखाड़ों का मिलन हुआ और मेला लगा। गौरतलब है कि साल 2022 में उपद्रवी तत्वों के कारण यहां रामनवमी शोभायात्रा में हिंसा और आगजनी हुई थी। इस घटना के बाद समाज के जिम्मेदार और समझदार लोगों ने सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने की पहल की, जो इ...